समाचार प्लस
Breaking झारखंड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand: ISIS आतंकी नसीम को कोर्ट ने भेजा जेल, 22 नवम्बर तक ATS की हिरासत में

Jharkhand: Court sends terrorist Naseem to jail, ATS custody till November 22Jharkhand: Court sends terrorist Naseem to jail, ATS custody till November 22

बुधवार को गिरफ्तार किये गये आईएसआईएस (ISIS) संगठन के आतंकी मोहम्मद नसीम को गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट में पेश किया गया। ATS की टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच मोहम्मद नसीम  को विशेष न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहां से कोर्ट ने उसे 22 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया।

बता दे कि झारखंड में आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। दोनों आतंकियों को झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा से गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार आतंकियों में मोहम्मद नसीम हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के महतो टोला का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी हजारीबाग से की गई। वहीं, दूसरा आतंकी मो. आरिज हसनैन गोड्डा जिले के रहमत नगर का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी गोड्डा से की गई है।

एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा जिले में आईएसआईएस मॉड्यूल को ऑपरेट किया जा रहा है। इसी सूचना पर झारखंड एटीएस ने हजारीबाग और गोड्डा में छापेमारी की।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: नीतीश सरकार ने विधानसभा में पेश किया आरक्षण विधेयक, 75 फीसदी आरक्षण का है प्रावधान