न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
रांची में कोर्ट मैरिज करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रांची में सिर्फ कचहरी स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में कोर्ट मैरिज होने के कारण जो थोड़ी परेशानियों का हुआ करती थी, अब नहीं होंगी। क्योंकि अब रांची के सभी रजिस्ट्री ऑफिस के दरवाजे कोर्ट मैरिज करने वालों के लिए खुल गये हैं। आज यानी सोमवार से रांची के सभी रजिस्ट्री ऑफिस में कोर्ट मैरिज की सुविधा शुरू कर दी गयी है। बता दें कि राजधानी रांची में कचहरी, हिनू और कांके में रजिस्ट्री ऑफिस हैं, अब इन सभी रजिस्ट्री ऑफिसी में शादी का रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। जो कोर्ट मैरिज करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है।
कोर्ट मैरिज करने वालों को नयी व्यवस्था से जहां सुविधा हो गयी है, वहीं शादी का निबंधन करवाने वाले वकीलों की परेशानी बढ़ गयी है। चूंकि इससे पहले कचहरी स्ठित रजिस्ट्री ऑफिर में कोर्ट मैरिज की व्यवस्था थी, कोर्ट परिसर भी नजदीक था तो वकील अपनी प्रैक्टिस के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की व्यवस्था भी देख लेते थे, लेकिन अब इन्हें मैरिज रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया का निष्पादन करने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। इसका असर उनकी अपनी प्रैक्टिस पर भी पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: अब अपने लिए राजनीति करेंगे प्रशांत किशोर, बिहार से शुरुआत करेंगे राजनीतिक ‘खेला’