समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand: कांग्रेस का पीएम मोदी से पांच सवाल-‘अडाणी इतने रईस कैसे बने?’

Jharkhand: Congress's five questions to PM Modi - 'How did Adani become so rich?'

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने आज राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने, अडाणी के साथ प्रधानमंत्री के साथ संबंध, महंगाई-बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर पांच सवालों के जवाब मांगे। कांग्रेस को अडाणी के इतनी जल्दी इतने अमीर बन जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया। कांग्रेस को यह लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी से अडाणी के ‘रिश्ते’ की वजह से अडाणी इतनी जल्दी इतनी उड़ान भर पाये।

कांग्रेस के ये हैं पांच सवाल
  1. अडाणी से आपके क्या रिश्ते हैं ?
  2. अडाणी ने अब तक भाजपा को कितने करोड़ का चंदा दिया?
  3. आप अडाणी मामले में जेपीसी का गठन क्यों नहीं कर रहे हैं?
  4. देश में महंगाई कब कम होगी?
  5. आपके विदेश दौरे के बाद अडानी को कितने ठेके मिले?

पोस्टकार्ड अभियान में महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, रमा खलखो, नेली नाथन, भानु प्रताप बड़ाईक, राजीव नारायण प्रसाद आदि उपस्थित थे।

प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार संसद में मनमानी कर रही है, जिससे दुनिया के सबसे बड़ा लोकतंत्र खतरे में है। तानाशाही ढंग से विरोध की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। परन्तु कांग्रेस पार्टी इससे डरेंगे नहीं और देश के 140 करोड जनता की आवाज बनते रहेगी। उन्होंने कहा कि यह बिडंबना है कि फिल्मी अभिनेत्रियों की शादी की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री ट्विटर के माध्यम से दे देते हैं, लेकिन जेपीसी का गठन अभी तक क्यों नहीं कर रहे हैं इसका जवाब प्रधानमंत्री अभी तक नहीं दे रहे हैं। इसलिए यह प्रश्न खड़ा होता है कि अडाणी के साथ प्रधानमंत्री के रिश्ते क्या कहलाते हैं।

प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह फॉर्मूला देश के लोगों को यह बताना चाहिए कि उनके मित्र अडाणी दुनिया में 609 स्थान से पहले नंबर के धनी व्यक्ति कैसे बन गए। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता के पास प्रधानमंत्री से सवाल करने के लिए सिर्फ चिट्ठी ही एक मात्र विकल्प बचा है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में फिर न लग जाये लॉकडाउन! कोरोना ने फिर बढ़ाई है रफ्तार, गाइडलाइंस जारी कर रही सरकार

Related posts

पटना के सिविल कोर्ट में ब्लास्ट, एक दारोगा जख्मी, अदालत के कैम्पस में अफरा-तफरी का माहौल

Sumeet Roy

Uttar Pradesh Election: तीसरे चरण में अखिलेश की परीक्षा, मुख्यमंत्री योगी की अग्नि परीक्षा

Pramod Kumar

Bihar Rail track theft: रेल इंजन के बाद अब रेल ट्रैक की चोरी, 2 किमी रेल पटरी उखाड़ ले गए चोर

Manoj Singh