न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
राहुल गांधी और कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को ‘नेशनल हेराल्ड’ खरीद मामले में हुए भ्रष्टाचार पर सवाल पूछने के लिए ईडी ने सोमवार को दिल्ली बुलाया था। सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अस्पताल में भर्ती है, इसलिए राहुल गांधी आज ईडी दफ्तर पहुंच कर अकेले सवालों के जवाब दे रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को ईडी दफ्तर बुलाने पर पूरे देश में कांग्रेस में उबाल है। कांग्रेस जगह-जगल प्रदर्शन तो कर रही है। दिल्ली में भ्रष्टाचारा के खिलाफ सत्याग्रह जुलूस भी निकाला और धरना दे रही है।
झारखंड के सभी कांग्रेस जिला मुख्यालय पर धरना दे रही है। रांचीं में भी कांग्रेस का पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस मान रही है कि राहुल गॉंधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्रवाई पक्षपातपूर्ण है। रांची के कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी की ईडी कार्यालय में पेशी पर राजेश ठाकुर का कहना है कि यह सब केंद्र सरकार के इशारों पर हो रहा है। जबकि जांच एजेंसियों को स्वतंत्र होकर काम करना चाहिए और इसी के खिलाफ पूरे देश भर में कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। जब तक राहुल गांधी ईडी कार्यालय से नहीं वापस लौटेंगे तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: Update: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ED कार्यालय में पेश, लगी सवालों की झड़ी