न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
बिरसा मुंडा के 122वें शहादत दिवस पर आज झारखंड के नेताओं, प्रबुद्धजनों और आम जन ने उन्हें अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया। कांग्रेस जनों द्वारा भी धरती आबा विभिन्न कार्यक्रमों में आज के दिन याद किये गये। झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पहुंचे बिरसा मुंडा समाधि स्थल भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कियाऔर अपनी श्रद्धांजलि दी। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी मुख्यालय में भी धरती आबा बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि मनायी गयी जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित थे l यहां पर नेताओं ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर उन्हें स्मरण किया।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: खूंटी के डोम्बारी बुरू में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भगवान बिरसा को दी श्रद्धांजलि