न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
देश के तीन पूर्वोत्तर राज्यों के चुनाव के ऐलान के साथ देश के कुछ अन्य राज्यों के उपचुनावों के केन्द्रीय चुनाव आयोग ने रामगढ़ क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसके बाद वहां राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। कांग्रेस ने रामगढ़ उपचुनाव के निमित्त रामगढ़ जिला स्तरीय चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी है।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि इस उपचुनाव को पार्टी पूरी गंभीरता से ले रही है। इसीलिए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के अनुमोदन के बाद रामगढ़ जिला स्तरीय चुनाव संचालन समिति की घोषणा की गयी है।
कांग्रेस की संचालन समिति
कांग्रेस की संचालन समिति में प्रभारी कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, संजय पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष लाल पासवान, रामगढ़ जिला के प्रभारी महासचिव तनवीर आलम, रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना पासवान, रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, विधायक अम्बा प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस महासचिव बलजीत सिंह बेदी, सचिव सीपी सन्तन, शान्तनु मिश्रा, धर्मराज राम, कमाल शहजादा सहित अन्य को शामिल किया गया है। समिति के सभी सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि वह पूरी शक्ति एवं निष्ठा के साथ रामगढ़ उपचुनाव की तैयारी के कार्य में अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज-शार्दुल ने नहीं फिरने दिया शुभमन के ‘डबल’ पर पानी, न्यूजीलैंड से पहला वनडे भारत 12 रनों से जीता