न्यूज डैस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
माननीय झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस के आदेश से झारखंड लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा के संचालन हेतु गठित ‘झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा नियम 2021’ में कतिपय संशोधन संबंधी झारखंड लोक सेवा आयोग से प्राप्त प्रस्ताव की समीक्षा एवं निर्णय हेतु एल. ख्यांग्ते, अपर मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, रांची की अध्यक्षता में त्रि-सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति में अध्यक्ष एल.ख्यांग्ते के साथ सदस्य के रूप में अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव, वित्त विभाग, रांची और वंदना दादेल, प्रधान सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, रांची हैं। उच्च स्तरीय समिति द्वारा संबंधित मामले में 15 दिनों के अंदर अनुशंसा की जायेगी। यह जानकारी सरकार के उप सचिव अमर कुमार ने दी।
यह भी पढ़ें: COVID-19: कोरोना पर एक्सपर्ट ने सुनाई डराने वाली खबर, भारत में जनवरी में मचेगा कोहराम, अगले 40 दिन होंगे मुश्किल