न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बासुकिनाथ से दुमका सड़क और डुमरी से देवघर सड़क का विकास करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नें कहा पत्र में लिखा कि बासुकिनाथ से दुमका सड़क और डुमरी से देवघर सड़क को चार लेन में परिवर्तित किया जाये। मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री को यह बतलाने का प्रयास किया कि विश्व विख्यात बाबा वैद्यनाथ मंदिर झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में महत्व रखता है। प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में झारखंड और देश के कोने-कोने के साथ दुनिया के कई हिस्सों से भी श्रद्धालु आते हैं। अतः इस विख्यात धर्म-स्थल को जोड़ने वाली सड़कें भी स्तरीय होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से अब तक मिले सहयोग की सराहना की है। उन्होंने कहा कि राज्य की सड़क-व्यवस्था सुदृढ़ करने में केंद्रीय मंत्री गडकरी का हमें हमेशा साथ मिला है। बता दें, बासुकिनाथ से दुमका सड़क की लम्बाई करीब 13 किलोमीटर है जबकि डुमरी से देवघर सड़की लम्बाई 100 किलोमीटर से अधिक है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय @nitin_gadkari जी से बासुकीनाथ से दुमका सड़क को चार लेन करने हेतु आग्रह किया है। साथ ही डुमरी से देवघर सड़क भी चार लेन करने हेतु आग्रह किया है।
राज्य की सड़क व्यवस्था सुदृढ़ करने में आदरणीय गडकरी जी का हमें हमेशा साथ मिला है। pic.twitter.com/2aFI0HJPVH— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 10, 2022
यह भी पढ़ें: