न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने बुधवार को अपना 79वां जन्म दिन मनाया। इस दौरान गुरुजी के आवास पर दिन भर उल्लास का माहौल था। गुरुजी को दिन भर बधाइयों का तांता तो लगा ही रहा, लेकिन शिबू सोरेन के आवास पर परियजनों, विधायकों, नेताओं और विशिष्ट जनों का जमावड़ा लगा रहा। आप शिबू सोरेन के जन्मदिन के उल्लास को वीडियो में भी साफ देख सकते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी शासकीय गतिविधियों के बीच अपने पिता के जन्म दिन पर शरीक हुए। पहले उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने अपने पिता को पुष्पगुच्छ भेंट कर कहा – हैप्पी बर्थडे बाबा! सीएम ने पिता को जन्मदिन की बधाई देकर ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के छोटे पुत्र विधायक बसंत सोरेन सहित मुख्यमंत्री के अन्य परिजन तथा कई गणमान्य लोगों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: केन्द्रीय कोयला सचिव ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात