समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

Jharkhand: सीएम हेमंत कल करने वाले हैं रांची के तपोवन मंदिर के सौंदर्यीकरण की शुरुआत, मिलने वाली हैं कई सुविधाएं

Jharkhand: CM Hemant is going to do the beautification of Tapovan temple tomorrow

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

14.67 करोड़ रुपयों से राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर के सौंदर्यीकरण का शुभारम्भ मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करने वाले हैं। आने वाले दिनों और विशेष कर रामनवमी के अवसर पर भक्तों को पहले की तुलना में असुविधाएं काफी कम हो जायेंगी। सौन्दर्यीकरण की शिलान्यास के बाद मंदिर परिसर को 7000 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित किया जायेगा। सिर्फ मंदिर परिसर का ही विकास नहीं किया जायेगा, बल्कि झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (जुडको) कडरू से तपोवन मंदिर तक पुल को चौड़ा भी करेगा। पुल के दोनों ओर हरमू नदी के किनारे 100-100 मीटर रास्ता बनाया जायेगा।

और क्या-क्या सुविधाएं होने वाली हैं विकसित

आने वाले दिनों में मंदिर के सौन्दर्यीकरण के साथ आसपास के क्षेत्र को आकर्षक और रमणीक बनाया जायेगा।

  • कडरू साइड वाले पुल को डबल लेन बनाया जायेगा।
  • हरमू नदी पुल के दोनों ओर 100-100 मीटर सीमेंटेट मार्ग बनाया जायेगा।
  • इस मार्ग के बन जाने से यह मंदिर के लिए नया वैकल्पिक मार्ग हो जायेगा।
  • मंदिर परिसर के सामने मैदान का भी जीर्णोद्धार किया जायेगा।
  • मैदान को बच्चों खेलने के लायक बनाया जायेगा।
  • रामनवमी के अवसर पर झंडाधारी श्रद्धालुओं को अब आने में सुगमता होगी।
  • निवारणपुर की ओर आनेवाली सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा।
  • निवारणपुर, कडरू मार्ग एवं पुल के पास तोरणद्वार बनाये जायेंगे।
  • मंदिर और मैदान के ऊपर से गुजर रहे विभिन्न तारों को अंडर ग्राउंड किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: 22 मार्च को कलश स्थापना के साथ शुरू हो रही नवरात्रि, जान लें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Related posts

Jharkhand: अब CBI कोर्ट जायेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तारा शाहदेव के खिलाफ देंगे गवाही!

Pramod Kumar

UP Nikay Chunav: BJP नेता ने खाया जहर, टिकट नहीं मिला तो दे दी जान

Manoj Singh

CM Nitish के जनता दरबार में पहुंचा Corona, 6 लोग कोरोना पॉजिटव, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Sumeet Roy