Jharkhand: सीएम हेमंत ने ट्रांसपोर्ट नगर फेज-1 का किया उद्घाटन

रांची को ट्रांसपोर्ट नगर फेज-2 भी 18 महीनों में मिल जायेगा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची स्थित झारखंड के पहले ट्रांसपोर्ट नगर के पहले फेज का उद्घाटन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर के दूसरे फेज का शिलान्यास भी किया। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन और राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के पश्चात अपने सम्बोधन में कहा आज रांची को टांसपोर्ट नगर मिल गया है। लेकिन यह शुरुआत है, रांची में अभी बहुत कुछ जुड़ना बाकी है। मुख्यमंत्री ने शहर विस्तार में ट्रांसपोर्ट नगर को मील का पत्थर बताया।

 

ट्रांसपोर्ट नगर फेज 1 की क्या हैं विशेषताएं?

  • ट्रांसपोर्ट नगर 40.68 एकड़ में फैला हुआ है।
  • ट्रांसपोर्ट नगर को बनकर तैयार होने में दो साल का समय लगा।
  • इसके निर्माण पर 113.24 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
  • 424 भारी मालवाहक गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था है।
  • ट्रांसपोर्ट नगर में 3400 और 6100 वर्ग मीटर का दो वेयरहाउस बनाये गये हैं।
  • 120 टन क्षमता के दो धर्मकांटा यहां हैं।
  • वाहनों के रख-रखाव और मरम्मत के लिए सर्विस स्टेशन की भी सुविधा है।
  • यहां कुल 17 कामर्शियल दुकानें, ट्रांसपोर्टरों के लिए 16 ऑफिस, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चालक और उपचालक के विश्राम के लिए 360 बेड की डोरमेट्री, मनोरंजन केंद्र और फूड प्लाजा बनाया गया है।

ट्रांसपोर्ट नगर फेज -2 में क्या-क्या होगा?

  • ट्रांसपोर्ट नगर फेज-2 के निर्माण पर 57.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • ट्रांसपोर्ट नगर फेज-2 9.12 एकड़ में तैयार किया जा रहा है।
  • 14 मीटर लंबाई वाले भारी वाहनों की पार्किंग क्षमता 256 होगी।
  • यहां जी प्लस थ्री इंटीग्रेटेड बिल्डिंग बनेगी।
  • इसके अलावा वाहनों के रख-रखाव, मरम्मत के लिए सर्विस स्टेशन, चालकों के विश्राम के लिए 84 बेड की डोरमेट्री, फूड प्लाजा, मनोरंजन केंद्र, रिटेल शॉप, पुलिस चेकपोस्ट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शौचालय-स्नानागार और फायर फाइटिंग सिस्टम की सुविधा रहेगी।
  • उम्मीद दहे ट्रांसपोर्ट नगर फेज-2 18 महीनों में तैयार हो जायेगा।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: खूंटी में पुलिस के जवानों की हो गयी पिटाई, अपराधी को पकड़ने गयी थी पुलिस, Video Viral

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *