न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यूक्रेन संकट में झारखंड के 2000 छात्र भी घिरे हुए हैं। अब उम्मीद भारत सरकार ही है। झारखंड की हेमंत सरकार अपने राज्य के छात्रों के लिए काफी चिंतित है। वह भी लगातार केन्द्र सरकार के सम्पर्क में है कि वह यूक्रेन में फंसे झारखंड के छात्रों के लिए शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाही करे। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर हेल्पलाइन नम्बर जारी किये हैं ताकि यूक्रेन में फंसे छात्र और उनके परिजन उनसे सम्पर्क कर मदद ले सकें और स्थिति का ताजा जानकारी हासिल कर सकें।
बता दें कि झारखंड के करीब दो हजार छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। अधिकतर छात्र वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गये हुए हैं। इन छात्रों के साथ दोहरी स्थिति यह है कि जिस यूनिवर्सिटी में वे पढ़ाई कर रहे हैं वह यूनिवर्सिटी एबसेंट करने पर छात्रों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की बात कर रही है। यूनिवर्सिटी ने उन छात्रों को एक भी क्लास एबसेंट नहीं करने को कहा है।
झारखंड के छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूक्रेन में भारतीय दूतावास और विदेशी मंत्री एस जयशंकर से मदद मांगी है। साथ ही सभी फंसे लोगों की वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है। गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने भी विदेश मंत्री डॉ जयशंकर से मदद की गुहार लगाई है।
यूक्रेन में पढ़ने या रोजगार के लिए गए झारखण्डवासियों अथवा उनके परिवारजनों से अपील है कृपया झारखण्ड कंट्रोल रूम के निम्न फोन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी देने की कृपा करें।
राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार के साथ मिलकर सभी को हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी। @IndiainUkraine @MEAIndia pic.twitter.com/RCwEfDqL9C— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 25, 2022