समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand: अब झारखंड में शुरू होगी क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई, सीएम हेमंत ने 3,469 माध्यमिक शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र

Teacher Appointment Letter Jharkhand

Teacher Appointment Letter Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित भव्य समारोह में 3,469 माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस नियुक्ति के साथ राज्य के सभी जिलों के माध्यमिक स्कूलों में नये शिक्षक पदस्थापित हो जायेंगे। शिक्षकों की नियुक्ति से कई विषयों की पढ़ाई के साथ राज्य की कई स्थानीय भाषाओं की पढ़ाई सम्भव हो पायेगी। संताली, मुंडारी, कुड़ुख, नागपुरी, कुरमाली के साथ बांग्ला, उड़िया आदि अन्य भाषाओं की  पढ़ाई माध्यमिक स्कूलों में होगी।

विभिन्न विषयों में शिक्षकों की बहाली
  • इतिहास एवं नागरिक शास्त्र : 779
  • संस्कृत : 398
  • भूगोल : 341
  • हिन्दी : 337
  • अर्थशास्त्र : 260
  • गणित एवं भौतिकी : 268
  • अंग्रेजी : 249
  • जीव एवं रसायन विज्ञान : 232
  • शारीरिक शिक्षा : 184
  • वाणिज्य : 118
  • संगीत : 97
  • उर्दू : 27
  • गृह विज्ञान : 50
  • संथाली : 42
  • बांग्ला : 29
  • कुड़ुख : 28
  • नागपुरी : 11
  • मुंडारी : 11
  • कुरमाली : 04
  • उड़िया : 02
  • पंचपरगनिया : 01
  • हो : 01
इन जिलों में ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति
  • रांची : 279
  • पूर्वी सिंहभूम : 263
  • धनबाद : 240
  • सरायकेला-खरसावां : 230
  • गोड्डा : 228
  • पश्चिमी सिंहभूम : 200
  • कुल : 3, 469

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Supreme Court को मिले दो नये Judge, चीफ जस्टिस ने दिलायी पद की शपथ

यह भी पढ़ें – Karnataka Politics: कर्नाटक जीत के अति उत्साह में औंधे मुंह न गिर पड़े विपक्ष, चुनावी इतिहास तो यही कहता है

Teacher Appointment Letter Jharkhand

Related posts

Summer Appliances Fest: 4,687 रुपये में घर लाएं 1.5 टन का 5-स्टार Split AC, आज है लास्ट डे

Manoj Singh

Bihar News : तारापुर व कुशेश्वरस्थान में 49 प्रतिशत मतदान, दो दिन बाद परिणाम

Manoj Singh

Delhi Building Collapse: गुरुग्राम के बाद दिल्ली के बवाना में बड़ा हादसा,भरभरा कर गिरे कई फ्लैट्स, मची अफरा-तफरी

Manoj Singh