न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
झारखंड के मौसम का मिजाज कल से यानी 5 मार्च से बदलने वाला है। कल स् आसमान पर बादल छाने लगेंगे, 6 मार्च को आकाश में बादल रहेंगे। फिर होंगी तीन दिनों तक बारिश। मतलब आप समझ गये होंगे। होली पर राज्य के कई जिलों में इंद्रदेव की कृपा बरसने वाली है। मौसम की यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने बुलेटिन जारी कर दी है।
मौसम केंद्र के मुताबिक 6 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़ में आंशिक बादल छाये रहेंगे। शेष भागों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा।
कहां-कहां होगी बारिश?
मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार 7 मार्च को राज्य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा आदि जिलों हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 8 मार्च को भी बारिश का अनुमान जताया है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: कैश कांड में तीनों विधायकों इरफान, राजेश, नमन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, जीरो एफआईआर निरस्त