न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में राष्ट्रीय खादी और सरस महोत्सव आयोजन 28 दिसंबर से 8 जनवरी तक हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 दिसंबर को शाम 4:30 बजे खादी मेले का उद्घाटन करेंगे। खादी मेले में 320 स्टॉल लगाये गये हैं। इन स्टॉलों में राज्य और राज्य के बाहर से आये बुनकरों की कलाकारी, स्वादिष्ट व्यंजन, वेशभूषा, हस्तशिल्प, कलाकृतियां आदि देखने को मिलेंगी। खादी मेले में गांधी म्यूजियम आकर्षण का केंद्र होगा। जिसमें पद्मश्री मुकुंद नायक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नंदलाल नायक भी उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देंगे।
झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ राखाल चन्द्र बेसरा ने बताया कि महोत्सव और मेले की पूरी तैयारी हो गयी है। झारखंड वासियों के लिए महोत्सव के प्रथम दिन प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
नंदलाल नायक और उनके बैंड द्वारा महोत्सव का होगा शानदार आगाज
झारखंड के लाल पद्मश्री मुकुंद नायक के पुत्र जिन्होंने झारखंड के लोक संगीत की महक को दुनिया भर में फैलाने मैं अपना महत्वपूर्ण योगदान दीया ।सही मायने में ये झारखंडी संगीत ,नृत्य और संस्कृति के राजदूत है। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित श्री नंदलाल नायक द्वारा राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव के उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए अपने और अपने बैंड द्वारा झारखंड के वासियों के लिए प्रस्तुति दी जाएगी।
आकर्षण का केंद्र होगा गांधी का चरखा, भगवान बिरसा मुंडा का भव्य प्रतिमा और वीर सैनिकों की वीरता को याद दिलाता आजादी का अमृत महोत्सव
राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2022-23 का परिसर ,महोत्सव में शिरकत करने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित करने जा रहा है क्योंकि यहां महात्मा गांधी का चरखा,भगवान बिरसा मुंडा का भव्य प्रतिमा और वीर सैनिकों की वीरता को याद दिलाता आजादी का अमृत महोत्सव बहू भी दर्शाया गया है
यह भी पढ़ें: Jharkhand: गढ़वा में कोरोना ने दी दस्तक, महिला के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद हड़कंप