समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand: मुख्यमंत्री ने किया जमशेदपुर-कोलकाता के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ

Jharkhand: Chief Minister inaugurated the air service between Jamshedpur-Kolkata

Jamshedpur to Kolkata Flight: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को जमशेदपुर से सिटी ऑफ जॉय कोलकाता के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सुबह करीब 10 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर व्यावसायिक विमान का शुभारंभ किया। इसके साथ जमशेदपुर झारखंड के एक और शहर में जुड़ गया जहां से विमानों की व्यावसायिक उड़ान शुरू की गयी। अभी हवाई यात्रा के लिए लोगों को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की सेवा लेनी पड़ती है। और हाल ही में देवघर से भी कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू की गयी है। जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर दोनों शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है।

 

जमशेदपुर एयरपोर्ट से दस साल पहले विमान सेवा शुरू हुई थी. यात्रियों के अभाव में यह सेवा आधे साल का सफर भी पूरा नहीं कर पायी और विमान सेवा बंद कर दी गयी. किंगफिशर का 25 सीटर एटीआर विमान जमशेदपुर से कोलकाता और नयी दिल्ली के बीच नियमित उड़ान भरता था. इसके अलावा एमडीएलआर का 25 सीटर विमान जमशेदपुर से नयी दिल्ली के बीच हर रोज उड़ान भरता था.

वर्ष 2018 से स्वीकृत आरओबी का निर्माण कुल दो हिस्सों में किया गया. इसमें रेलवे ट्रैक के उपर के हिस्से को दपू रेल प्रशासन ने निर्माण चार वर्ष पूर्व ही कर लिया था, जबकि रेलवे ट्रैक के दोनो हिस्से में एप्रोच रोड का निर्माण झारखंड सरकार पथ निर्माण विभाग ने गत 31 दिसंबर 2022 तक पूरा किया. आरओबी की लंबाई 37.28 मीटर है.

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: मनरेगा में घपले के आरोपी कार्यपालक अभियंता पर अभियोजन की मुख्यमंत्री हेमंत ने दी स्वीकृति

Jamshedpur to Kolkata Flight

Related posts

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों में अब हर तीसरे शनिवार को रहेगी छुट्टी

Sumeet Roy

MP Sanjay Seth ने CM Hemant Soren को लिखा पत्र, ‘राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य करे सरकार’

Manoj Singh

टेल्कम पाउडर के बहाने भारत लायी गयी 21000 करोड़ की हेरोइन जब्त, कांग्रेस ने केन्द्र सरकार से किये कड़े सवाल

Pramod Kumar