Jharkhand schools Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालय (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) का एक भव्य समारोह में उद्घाटन किया। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त इन विद्यालयों में राज्य के छात्र अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा ग्रहण करेंगे। सीएम हेमंत ने समय की मांग को देखते हुए इन विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा की भी व्यवस्था की है। ये सभी विद्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण होंगे। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त प्रधानाध्यापक और शिक्षक बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय 80 उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ अवसर पर रांची के धुर्वा स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उच्च विद्यालय उद्घाटन भी किया।ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उच्च विद्यालय को भी उत्कृष्ट विद्यालय में तब्दील किया गया है। झारखण्ड के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों के तर्ज पर विकसित करने की सोच को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। राज्य सरकार ने पूरे राज्य में 80 जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय, 325 प्रखण्ड स्तरीय लीडर स्कूल और 4,091 ग्राम पंचायत स्तरीय आदर्श विद्यालय बनाने एवं सरकारी स्कूल के 15 लाख से अधिक बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य तय किया है।
आइये तस्वीरों में देखते हैं आकर्षक उद्घाटन समारोह
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें Jharkhand: सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो बहुत बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने घटाई सजा, अब लड़ सकेंगे चुनाव!
Jharkhand schools Hemant Soren