Hemant Soren Arvind Kejriwal: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से यह शिष्टाचार मुलाकात थी। मुलाकात के दौरान दोनों मुख्यमंत्री ने देश और राज्य से जुड़े विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। झारखंड के मुख्यमंत्री के दिल्ली स्थित आवास पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई।
दोनों मुख्यमंत्री की मीटिंग के बाद बाहर आकर मीडिया से बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कहा- यह एक निजी मुलाकात थी, हमारी अच्छी दोस्ती है। मीटिंग में झारखंड और दिल्ली को लेकर चर्चा हुई। इसे 2024 के आम चुनाव से जोड़कर मत देखिए। हम सभी लोगों से मुलाकात करते हैं, विपक्षी दलों के लोगों से भी मिलते हैं।
अडाणी से जुड़े सवालों पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह तो मुद्दा है ही। इसीलिए तो चर्चा हो रही है और चर्चा होनी भी चाहिए।
करीब तीन साल पहले जनवरी 2020 में झारखंड के मुख्यमंत्री (Chief Minister) हेमंत सोरेन जब दिल्ली दौरे पर थे तो उन्होंने मुख्यमंत्री (Chief Minister) अरविंद केजरीवाल के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी. हेमंत सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री (Chief Minister) के साथ शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के संबंध में बातें की थी. उन्होंने कहा था कि वे झारखंड में भी उसी तरह की योजनाओं को लागू करना चाहेंगे.
तब हेमंत सोरेन ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री (Chief Minister) अरविंद केजरीवाल को भी न्योता भेजा था. हालांकि अरविंद केजरीवाल शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए थे. उन्होंने आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपने सांसद (Member of parliament) संजय सिंह को भेजा था. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में कांग्रेस गठबंधन सहयोगी की भूमिका में है.
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: लोकसभा में राहुल गांधी के तीखे सवाल- अडाणी के बहाने मोदी पर निशाना, राहुल का अगला निशाना क्या अंबानी?
Hemant Soren Arvind Kejriwal