समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर लोहरदग्गा

Jharkhand: लोहरदगा के बुलबुल जंगल में जारी है नक्सलियों के खिलाफ अभियान, मुश्किल में नक्सली

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों का अभियान आठवें दिन भी जारी है। एएसपी अभियान दीपक पाण्डेय, सीआरपीएफ कमांडेंट प्रभात कुमार ने बुलबुल इलाके का हवाई दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। पठारी क्षेत्र में अभियान को लेकर नक्सलियों के विरुद्ध लगातार रणनीति बनायी जा रही है, नक्सलियों को चारों ओर से घेरकर रखने का कार्य किया गया है। इसका असर यह हुआ कि नक्सलियों के सामने कई परेशानियां आ गयी हैं। सुरक्षा बल नक्सलियों के विरुद्ध निरंतर संभलकर कर अभियान चला रहे हैं। हालांकि अभियान को लेकर लोहरदगा में पुलिस का कोई भी आलाधिकारी कुछ कहने और बताने से परहेज कर रहा है।

पांच लाख के इनामी नक्सली को किया है ढेर

सुरक्षा बलों के जवानों ने बुधवार को एक पांच लाख के नक्सली को ढेर करने में सफलता हासिल की थी। खबरों के अनुसार, उसकी पहचान सबजोनल कमांडर बालक गंझू के रूप में की गयी है। हालांकि अभी उसके नाम की सही पुष्टि नहीं हो पायी है। लेकिन मारे गये नक्सली का हुलिया हूबहू बालक गंझू से मिलता-जुलता है। बुधवार को नक्सलियों से दो बार मुठभेड़ हुई थी। इसी मुठभेड़ में एक नक्सली के ढेर होने के साथ दो-तीन नक्सलियों को गोली लगने की बात सामने आयी है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के बंकर को भी ध्वस्त किया है। साथ ही नकदी समेत नक्सली सामग्री भी बरामद की गयी है। सुरक्षा बलों का बुलबुल जंगल में जो अभियान चल रहा है, उसमें नक्सलियों के सामने कठिनाइयां भी आ गयी हैं। उनके राशन-पानी  खत्म होने की बात भी कही जा रही है।

आत्मसमर्पण के लिए नक्सलियों ने पुलिस से किया सम्पर्क

झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सली यदा-कदा आत्मसमर्पण करते रहे हैं। खबर है कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन के जोनल कमांडर सुरेश सिंह मुंडा और एरिया कमांडर लोदरा लोहरा ने आत्मसमर्पण की इच्छा जताते हुए पुलिस से सम्पर्क किया है। बता दें, सुरेश सिंह मुंडा 10 लाख और लोदरा लोहरा 2 लाख रुपये के नक्सली हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी हो जाने के बाद किसी भी दिन उनका आत्मसमर्पण कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand: चारा घोटाले में दोषी लालू यादव का स्वास्थ्य भी खराब, नींद भी नहीं आ रही

Related posts

बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Manoj Singh

बिहार : आज से खुल गये कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल, सरकार ने जारी की Guidelines

Manoj Singh

Jharkhand की actress Riya Kumari उर्फ़ Isha Alia की हावड़ा में हत्या, लूट के दौरान लुटेरों ने मारी गोली

Pramod Kumar