झारखंड का बजट: विधानसभा में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का बजट

झारखंड का बजट, झारखंड बजट, झारखंड बजट 2025, झारखंड का आम बजट, वित्त मंत्री राधा कृष्णा किशोर, राधा कृष्ण किशोर, Jharkhand budget, Jharkhand budget 2025, budget 2025, Jharkhand update, Jharkhand news, Jharkhand latest news, Jharkhand budget 2025 news, hemant soren , Jharkhand budget highlight, Jharkhand budget update, Jharkhand ka bajat

झारखंड का बजट: विधानसभा में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का बजट. यह वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट है, बता दें की राधा कृष्ण किशोर की यह पहली बजट है जिसे ‘अबुआ बजट’ का नाम दिया गया है. बजट सत्र में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के बजट सम्बोधन शुरू करने से पहले विधायक सरयू राय ने केंद्र सरकार पर झारखंड के 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया होने का मुद्दा उठाया। इस पर प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने जवाब देते हुए बताया कि बकाया राशि की गणना के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सबसे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी की प्रेरणा से बजट प्रस्तुत करने की बात कहते हुए राज्य के वीर सपूतों, भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, चांद-भैरव आद को स्मरण किया। आज यानी 3 मार्च को उद्योग-जगत के प्रेरणा स्रोत जमशेदजी टाटा के जन्म दिन पर उन्हें भी वित्तमंत्री ने याद किया। फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज वह अपना पहला बजट पेश करते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सामने कई चुनौतियां हैं, इसके बावजूद हम राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर काम कर रहे हैं।

वित्तमंत्री ने अपने बजटीय संबोधन में कहा कि झारखंड में पर्यटन विकास की असीम संभावना है और राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के विभिन्न स्थलों के चिह्नित कर उस पर काम भी आरम्भ कर दिया है।

वित्तमंत्री ने केन्द्र पर झारखंड के राजस्व बकाय 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपयों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसी मांग राज्य लगातार केन्द्र से कर रहा है। बकाया नहीं दिये जाने की स्थिति में हम कानूनी कार्रवाई करने का भी विचार कर रहे हैं। उन्होंने अपने सम्बोधन में इस बात का भी जिक्र किया कि केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को विभिन्न योजनाओं में कम राशि उपलब्ध करायी जा रही है।

वित्तम मंत्री ने कहा कि आज वह जो बजट पेश कर रहे हैं, वह जनता का बजय है। बजट तैयार करने से पहले हमने जनता से इस पर सुझाव मांगे थे। जनता से मिले सुझावों को भी बजट में सम्मिलित भी किया गया है।

वित्तमंत्री ने अपने सम्बोधन में झारखंड की कई योजनाएं का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं राज्य की जनता को समर्पित हैं। ये योजनाएं महिलाओं, युवाओं, छात्रों, किशोरों, और बुजुर्गों सभी के लिए हैं। इनका लाभ भी उन्हें मिल रहा है।

झारखंड के अबुआ बजट के अन्य मुख्य बिन्दु

वर्षवार योजना के आधार पर काम किया जायेगा
सीआरएस योजना मद से राशि प्राप्त की जायेगी
राजकोषीय घाटा 11 हजार 235 करोड़ 44 लाख का अनुमान
मंईयां सम्मान योजना के लिए 13 हजार 363 करोड़ 35 लाख रुपये का प्रस्ताव
उधार और अग्रिम वसूली से 245 हजार करोड़
राज्य को अपने कर से राजस्व 35 हजार 200 करोड़
2 हजार 863 करोड़ 49 लाख 22 हजार रुपये का बजट
सामाजिक क्षेत्र में 62840 करोड़
गैर कर राजस्व से 25856 करोड़
राजस्व आय 61056 करोड़
आर्थिक प्रक्षेत्र से 44675 करोड़
लोक ऋण 20 हजार करोड़
कृषि यंत्रों के लिए 10040 करोड़
केन्द्र सहायता से 17 हजार 57 करोड़ 10 लाख
2029-30 तक जीएसडीपी 10 ट्रिलियन करने का प्रयास

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

नीचे CLICK क्र पढें पूरा बजट