न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
नक्सलियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान के दौरान लोहरदगा में एक बड़ा हादसा हो गया है। लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के केरार जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में दो जवान घायल हुए हैं। जवान कोबरा का बताये जा रहे हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए चॉपर से रांची भेजा गया है। बता दें, जिला पुलिस और सीआरपीएफ कोबरा बटालियन की टीम भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के खिलाफ अभियान चला रही थी। उसी दरम्यान ब्लास्ट की ये घटना हुई है।
यह भी पढ़ें: टाटा स्टील और सीएसआईआर के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्रौद्योगिकी क्षेत्र में मिल कर करेंगे काम