न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
बोकारो, गिरिडीह के रास्ते होते हुए बर्डफ्लू ने रांची में भी दस्तक दे दी है। यहां तक की बर्ड फ्लू से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का रांची स्थित घर भी अछूता नहीं रहा। केन्द्रीय मंत्री के घर भी कुछ मुर्गियां मरी पायी गयीं, जिनमें 8 मुर्गियों में बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लुएंजा) की पुष्टि हो गयी है। बता दें झारखंड में सबसे पहले बोकारो स्थित पशुपालन विभाग के सरकारी फॉर्म में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई थी। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद वहां की सभी मुर्गियों को मार दिया गया था। बोकारो के बाद गिरिडीह में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। और अब रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद आसपास के इलाकों की लगातार निगरानी रखी जा रही हैइधर, केन्द्र के पशुपालन विभाग के संयुक्त सचिव यू बासु ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कोलकाता और भोपाल की रिपोर्ट की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जाए। प्रभावित इलाके के 10 किलोमीटर दायरे को सर्विलांस पर डालने का निर्देश दिया गया है।
आगे की कार्रवाई के लिए किया जा रहे सर्वेक्षण
पशुपालन निदेशक ने बताया कि फिलहाल एक किमी क्षेत्र में सारे पोल्ट्री का सर्वेक्षण करने का आदेश जिला पशुपालन पदाधिकारी को दिया गया है। अगर इस क्षेत्र की री मुर्गियों को मारने की आवश्यकता है तो उस पर शीघ्र कोई निर्णय लिया जा सके। 10 किमी परिधि को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया गया है और लिये जा रहे हैं।
अर्जुन मुंडा के घर पर मरी मुर्गियों में भी बर्ड फ्लू
रांची में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का आवास भी अछूता नहीं रहा। केन्द्रीय मंत्री के आवास में मरी आठ देशी मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि. हुई है। पशुपालन विभाग के निदेशक चंदन कुमार ने अर्जुन मुंडा के घर में बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लूएंजा) होने की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: झारखंड में ईडी की कार्रवाई, हजारीबाग के इजहार अंसारी के घर से साढ़े तीन करोड़ कैश बरामद