न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
झारखंड हॉकी के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह को जापान में आयोजित जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता 2023 जूरी ऑफ अपील का चेयरमैन बनाया गया। भोलानाथ की इस उपलब्धि को झारखंड के खेल इतिहास में बहुत बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता 2023 का आयोजन जापान के ककमीगहरा में एशिया हॉकी के द्वारा किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 2 से 11 जून, 2023 तक आयोजित की जा रही है। हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
झारखंड के खेल इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि
जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता 2023 जापान में जूरी ऑफ अपील के चेयरमैन बनाए गए झारखंड के @Bholana97117226
जापान के ककमीगहरा में @asia_hockey के द्वारा 02 से 11जून 2023तक महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता आयोजित है। pic.twitter.com/OdC5fE4h6d— Manoj Konbegi (@ManojKonbegi) April 27, 2023
भोलानाथ की इस उपलब्धि पर उन्हें खेल जगत से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: पूर्वी सिंहभूम को अचानक क्या हुआ कि हो रहा कोरोना विस्फोट, आज तो आंकड़ा 100 के पार पहुंचा