दिल्ली के झारखंड भवन का आज उद्घाटन, रघुवर दास ने X पर व्यक्त की प्रसन्नता

दिल्ली के कनॉट प्लेस के निकट बने झारखंड भवन का आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन करने वाले हैं। झारखंड भवन के बन कर तैयार होने और उसका उद्घाटन किये जाने पर ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने X पर एक पोस्ट भी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा-

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस के निकट गुरुद्वारा बंगला साहिब लेन में झारखंड भवन की इमारत बनकर तैयार है, जिसका आज उदघाटन होगा। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रसन्नता का विषय है। मेरे एक और सपने के सच होने जैसा है। झारखंड के लोगों का भी एक सपना पूर्ण होगा।

18 जनवरी 2016 को तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान में देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के साथ मैंने इस भवन का भूमि पूजन किया था। 5606 स्क्वायर मीटर में बने इस भवन में झारखंड की संस्कृति की झलक पेश की गई है। यह भवन झारखंड के लोगों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगा।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:Paralympics: सुमित अंतिल ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड, दो बार तोड़ा पैरालंपिक रिकॉर्ड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *