समाचार प्लस
Breaking खेल झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand Hockey: राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने उत्तराखंड को धो डाला, पहला मैच 4-0 से जीता

Jharkhand beats Uttarakhand in National Sub-Junior Women's Hockey Championship

Jharkhand Hockey: हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने शानदार शुरुआत की है। ओडिशा हॉकी संघ ने 4 मई से शुरू हो चुकी 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023  में झारखंड में आज उत्तराखंड के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। झारखंड (Jharkhand Hockey) ने उत्तराखंड को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से पराजित कर दिया।

ओडिशा के राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम खेले जा रहे टूर्नामेंट झारखंड ने यह शानदार जीत हासिल की है। झारखंड की इस शानदार जीत के लिए हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने बधाई दी। भोला सिंह मैच के दौरान मैदान पर उपस्थित थे और उन्होंने झारखंड की खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

बता दें, 11 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट फाइनल मैच 14 मई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में देश की कुल 28 टीमें आपस में भिड़ रही हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: ईडी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर हल्का कर्मचारी भानु प्रताप पर FIR की अनुशंसा की

Related posts

भारत की पहली Metaverse शादी, ऐसे दिया जाएगा गिफ्ट्स, जानें कैसे घर बैठे अटेंड करेंगे गेस्ट

Sumeet Roy

ICC की बड़ी गलती ने टीम इंडिया को 6 घंटे का बनाया बादशाह, अभी टेस्ट में टॉप पर है आस्ट्रेलिया

Pramod Kumar

Shahrukh Khan की अगली फिल्म का गधों से नहीं है कोई वास्ता, तो फिल्म का नाम ऐसा क्यों?

Manoj Singh