समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

Jharkhand Weather Report: आज आंधी-पानी और वज्रपात के लिए रहिये तैयार, 26-27 अप्रैल तक मौसम का रहेगा ऐसा हाल

Jharkhand: Be prepared for thunderstorms and lightning, the weather will remain like this till April

Jharkhand Weather Report: झारखंड के लोग 40-42  डिग्री तापमान झेलने का बाद मौसम की मेहरबानी से अभी राहत की सांसें ले रहे हैं। मौसम की ऐसी मेहरबानी है कि कई जिलों में लोग रात को सिहरन भी महसूस कर रहे हैं। अभी 26-27 अप्रैल या यूं कहें अप्रैल महीने में मौसम की कुछ ऐसी ही महेरबानी रहेगी। यानी पारा तकलीफ देने वाला नहीं होगा। इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य के कुछ स्थानों पर आज आंधी के साथ वज्रपात भी होगा और वर्षा भी सम्भव है। 24 अप्रैल यानी आज और 25 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, रामगढ़, सरायकेला खरसावां, लातेहार, लोहरदगा) तथा निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग ) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 24 अप्रैल को राज्य के कुछ स्थानों पर करीब 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश भी हो सकती है।

कैसा रहेगा 25 अप्रैल का मौसम?

25 अप्रैल के मौसम के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के उत्तर पश्चिम भागों और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 30-40 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी के भी चलने का अंदेशा है। 26 और 27 अप्रैल को भी इसी तरह के मौसम का अनुमान है। उसके बाद मौसम में बदलाव आना आरम्भ हो जायेगा।

प्रमुख स्थानों के तापमान
  • रांची –         अधिकतम- 31.6, न्यूनतम- 18.6
  • हजारीबाग – अधिकतम- 31.6, न्यूनतम- 21.4 (सबसे कम अधिकतम तापमान रांची, हजारीबाग में रिकॉर्ड)
  • बोकारो –      अधिकतम- 33.5, न्यूनतम- 22.3
  • देवघर –       अधिकतम- 34.4, न्यूनतम- 21.0
  • जमशेदपुर – अधिकतम- 35.1, न्यूनतम- 21.4
  • गोड्डा –         अधिकतम- 35.2, न्यूनतम- 24.7
  • डाल्टनगंज – अधिकतम- 35.4, न्यूनतम- 21.9 (सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान डॉल्टनगंज में रिकॉर्ड)

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: नीतीश तृणमूल और सपा पर क्या डाल पायेंगे डोरे, आज करने वाले हैं ममता, अखिलेश से मुलाकात

Jharkhand Weather Report

Related posts

हाथ आया 1 करोड़ का इनामी नक्सली किशन दा, चांडिल-कांड्रा के बीच एक घर से पत्नी सहित गिरफ्तार

Pramod Kumar

Jharkhand Lockdown: कोरोना को लेकर झारखंड सरकार ने लगाई ये पाबंदियां, जारी हुई Guideline, यहां देखें Details

Sumeet Roy

टेंशन की बात! चीन ने सीमा पर अपने कमांड मुख्यालयों में तैनात किये पाकिस्तानी सेना के अधिकारी

Pramod Kumar