न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बन्ना गुप्ता के अनुसार जनता ने भाजपा को सही सबक सिखाया है।
बन्ना गुप्ता ने कहा- कर्नाटक की जनता ने अहंकारी और जुमले बाजी की सरकार को आईना दिखा दिया है, यह समय परिवर्तन का हैं, अब केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं, देश की जनता और बजरंगबली जी का आशीर्वाद हम पर हैं यह स्पष्ट हो गया हैं!
कर्नाटक की जनता ने नौटंकी और नफरत के गाल पर तमाचा मारा है, बजरंगबली ने भी भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार की लंका में आग लगा दी है, यह चुनाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का ट्रेलर है लोकसभा चुनाव में देश की जनता कांग्रेस को अपना पूर्ण समर्थन देगी, राहुल गांधी, प्रियंका गाँधी, सोनिया गांधीऔर मल्लिकाअर्जुन खड़गे के साथ झारखंड प्रभारी अविनाश पाण्डेय के कुशल नेतृत्व ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है!