न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य के जैन, बौद्ध और शैव मतावलंबियों के तीर्थस्थलों को एनएच से जोड़ने का आग्रह किया। ताकि इन तीर्थस्थलों तक पहुंचना सहज हो सके। इस पर सड़क और परिवहन मंत्री ने बताया कि इस ससमय गया, हिसुआ, राजगीर होते हुए बिहारशरीफ के लिए एनएच- 84 का चौड़ीकरण हो रहा है। इसी राजमार्ग पर हिसुआ से नवादा (बिहार), सतगावां (कोडरमा, झारखंड), गावां, तिसरी, चतरा (गिरिडीह) से चकाई (बिहार) तक लगभग 138 किमी का एरिया भी मेंटेन किया जायेगा।
केन्द्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग में उन्नत कर चकाई (बिहार, NH- 114-A) से जोड़ना उपयोगी साबित होगा। चकाई (NH- 114-A) से देवघर, बासुकीनाथ, दुमका, रामपुर हाट (पश्चिम बंगाल) को राष्ट्रीय राजमार्ग के तौर पर उन्नयन करने की स्वीकृति मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सिरम टोली के केंद्रीय सरना स्थल पर सरहुल कार्यक्रम में हुए शामिल, दीं शुभकामनाएं