Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 2 चरणों में होगा चुनाव, 23 नवंबर को आएगा परिणाम

jharkhand assembly election, jharkhand assembly election,jharkhand assembly election 2024,jharkhand election 2024,maharashtra assembly election,jharkhand election,jharkhand election date,jharkhand elections,maharashtra jharkhand elections,maharashtra jharkhand election date,jharkhand election news,maharashtra election 2024,maharashtra election,jharkhand news,jharkhand,maharashtra assembly election 2024,maharashtra election date announcement,jharkhand assembly elections

Jharkhand Assembly Election: भारत निर्वाचन आयोग मंगलवार ने झारखंड के साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान कर दिया है। चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ दोनों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। झारखंड में कुल 81 सीटों पर इस बार 2 चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान 13 नवम्बर, दूसरे चरण का मतदान 20 नवम्बर को होंगे। वहीं महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों के लिए एक ही चरण में दिसम्बर को वोट डाले जायेगा। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे।

पहला चरण- 13 नवंबर
सीट- कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर

दूसरा चरण- 20 नवंबर
सीट- राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी।

झारखंड में कुल 81 सीटों पर मतदान होना है। 2019 में राज्य में कुल पांच चरणों में मतदान हुए थे। लेकिन पिछले दिनों जब निर्वाचन आयोग की टीम झारखंड दौरे पर आयी तब राज्य के हालात और सभी पार्टियों के साथ हुई वार्ता के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि अब यहां पांच चरणों में मतदात्त की आवश्यकता नहीं है। चूंकि झारखंड पहले नक्सल प्रभावित राज्य था। आज झारखंड में नक्सलवाद है भी तो वह तीन-चार जिलों में ही सिमट गया है। इसलिए पूरी उम्मीद है कि झारखंड में 2 या 3 चरणों में मतदान होगे

झारखंड के साथ अगर महाराष्ट्र के भी चुनाव तिथियों का ऐलान होता है तो वहां एक ही चरण में मतदान होगा। हालांकि महाराष्ट्र में झारखंड की तुलना में तीन गुणा से ज्यादा सीटें हैं। महाराष्ट्र में 288 सीटों वाली विधानसभा है। झारखंड में कम सीटें रहने के बाद भी ज्यादा चरणों में मतदान की वजह यह है कि यहां की भौगोलिक स्थिति काफी विषम है। इसलिए यहां एक चरण में मतदान कराना दूसरे राज्यों की तुलना में मुश्किल है। हालांकि निर्वाचन आयोग की टीम के सामने कुछ पार्टियों ने एक ही चरण में मतदान कराने की बात कही थी। बता दें कि झारखंड में 2019 विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पांच चरणों में 30 नवम्बर, 7 दिसम्बर, 12 दिसम्बर, 16 दिसम्बर और 20 दिसम्बर को हुए थे। 2.59 करोड़ मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

ECI के अनुसार, झारखंड में कुल 2.60 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं. जिनमें लगभग 1.31 करोड़ पुरुष 1.29 करोड़ महिला मतदाता हैं।

राज्य में 11.05 लाख से अधिक पहली बार मतदाता (18-19 वर्ष) 14 लाख 85 वरिष्ठ नागरिक और 3.64 लाख PWD मतदाता पंजीकृत 1845 से अधिक मतदाता 100 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। सूची में 8 PVTG का 100% नामांकन (1.73 लाख है। मतदाता सूची समावेशी और सहभागितापूर्ण चुनावों पर ध्यान केंद्रित करते ह सभी डीईओ की चुनावों में पीवीटीजी और आदिवासी समूहों की भागीठापी बढ़ाने का निर्देशा दिया गया। राज्य का चुनाठी लिग अनुपात 978 है।

कृत महिला मतदान 125 करोड़

कारकड में बनेगे कुल 29.562 मतदान केन्द्र

समीक्षा के दौरान मतदान केंद्रों का अवलोकन करते हुए, सीईओ झारखंड ने बताया कि विधानसभा चुनाव में 20,276 स्थानों पर कुल 29,562 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें से 24,520 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे, जबकि 5,042 शहरी मतदान केंद्र होंगे, जहां प्रति मतदान केंद्र औसतन 872 मतदाता होंगे।

महिताओं और युवाओं की प्रमुख जनसांख्यिकी के बीच मतदान को बढ़ावा देने के लिए 1271 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाएगा और 139 मतदान केंद्रों का प्रबंधन युवा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। 48 मतदान केंद्रों का संचालन विकलांग व्यक्तियों द्वारा किया जाएगा।

मतदान केंद्रों का सामान्य अवलोकन

मतदान केंद्रों की संख्या 29.562 ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केन्द्र 24.520 प्रति मतदान केंद्र औसत मतदाता 872

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की पूर्व विधायक ममता देवी की सजा पर हाईकोर्ट ने लगाया स्टे, रामगढ़ से लड़ सकती हैं चुनाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *