Assembly Elections: आज होगा झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कितने चरण में होंगे चुनाव !

Assembly Elections: भारतीय चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर सकता है। ये दोनों राज्य भारत के प्रमुख राज्यों में से हैं, और इनके चुनाव परिणामों का राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर पड़ सकता है। चुनाव आयोग द्वारा आज की घोषणा के बाद यह साफ होगा कि इन राज्यों में चुनाव कब से शुरू होंगे और किस तारीख तक मतदान और मतगणना संपन्न होगी।

दो से तीन चरणों में हो सकते है चुनाव

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर चुनाव इस बार दो या तीन चरणों में हो सकते हैं। 2019 में झारखंड में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में हुआ था, लेकिन इस बार चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को कम चरणों में पूरा कर सकता है। ऐसा अनुमान है कि 15 नवंबर के बाद से मतदान प्रक्रिया शुरू हो सकती है और 22 नवंबर तक मतगणना पूरी हो जाएगी। झारखंड में मौजूदा सरकार का कार्यकाल जनवरी 2025 में समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव आयोग को समय रहते चुनाव संपन्न कराना जरूरी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *