समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand: पूर्ण बजट का इस्तेमाल नहीं कर पाने पर अन्नपूर्णा ने हेमंत सरकार को घेरा, ‘सिर्फ भ्रष्टाचार की चिंता’

Jharkhand: Annapurna besieges Hemant Sarkar for not being able to use the full budget

कोडरमा से भोला शंकर सिंह की रिपोर्ट/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा में प्रेस वार्ता के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ हमलावर नजर आईं। केंद्रीय बजट पर परिचर्चा करते हुए मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि एक तरफ राज्य सरकार केंद्रीय बजट की आलोचना कर रही है वहीं वह बजट की राशि को पूरा खर्च भी नहीं कर पाती है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हेमंत सरकार की यह नीति सरकार की अदूरदर्शिता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास कोई विजन नहीं है और बजट की राशि की दूसरी किस्त लेते लेते सरकार हांफने लगती है।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड की अपेक्षा दूसरे राज्य बजट की राशि का खर्च राज्य के विकास में करते हैं, लेकिन झारखंड सरकार केंद्र पर निशाना साधने में व्यस्त है। वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार पर राज्य सरकार को घेरते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जांच एजेंसियां राज्य के जिस भी मंत्री अधिकारी और इंजीनियर के यहां छापा मारती है वहां-वहां भ्रष्टाचार के बड़े से बड़े मामले उजागर होते है। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि ऐसे ही मामले को लेकर जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की गंगोत्री सीएम के यहां से ही पूरे राज्य में बह रही है। वहीं विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आज दिल की बात जुबां पे आ ही गई। उन्होंने कहा कि विधायक ने सरकार के बारे में सच जरूर कहा, लेकिन, उन्हें अब सरकार में रहकर मलाई खाने की जरूरत नहीं है। अगर सच में कांग्रेस सरकार के विरोध में है तो उसे मंत्रिमंडल से बाहर हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: आ गया भाजपा की तैयारियों का Exit Poll: त्रिपुरा और नगालैंड में फिर से वापसी, मेघालय में फंसेगा पेंच

Related posts

मोदी ने बदली एक और परम्परा: सुभाष जयंती से अब शुरू होगा गणतंत्र दिवस समारोह

Pramod Kumar

MLA Vinay Bihari Booked: भाजपा विधायक विनय बिहारी पर FIR, छात्रा के किडनैपिंग का लगा आरोप

Manoj Singh

Khunti: कुख्यात हार्डकोर नक्सली मनीष गोप उर्फ महेश्वर गिरफ्तार, खूंटी पुलिस की बड़ी कामयाबी

Pramod Kumar