समाचार प्लस
Breaking झारखंड पलामू फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand: हेमंत सरकार से नाराज हुसैनाबाद के NCP विधायक ने लिया समर्थन वापस, सरकार पर कितना पड़ेगा असर  

Jharkhand: Angry with Hemant government, NCP MLA from Hussainabad withdrew support

झारखंड सरकार में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले गिया है। NCP के द्वारा लिए गये इस फैसला का सरकार पर कोई असर नहीं होगा। क्योंकि झामुमो की हेमंत सोरेन सरकार के पास कांग्रेस का मजबूत समर्थन हासिल है। सरकार में राजद भी शामिल है जिसका एक विधायक सरकार के साथ है।

बता दें कि झारखंड में कमलेश सिंह NCP के एकमात्र विधायक हैं। कमलेश सिंह विधानसभा में पलामू के हुसैनाबाद क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। सरकार बनते समय उन्होंने अपना समर्थन देने का ऐलान किया था. लेकिन अब उन्होंने यह समर्थन वापस ले लिया है। बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने यह ऐलान किया। है। यहां यह भी बता दे कि विधानसभा में कई मौकों पर सदन में विश्वास मत के दौरान NCP विधायक ने सरकार का समर्थन किया। है।

समर्थन वापस लेने की क्या है वजह?

कमलेश सिंह ने सरकार से नाराजगी की वजह से अपना समर्थन वापस लिया है। बता दे कि हाल में उन्होंने सरकार के समक्ष हुसैनाबाद को जिला बनाने की मांग रखी थी और इसके लिए 31 अक्टूबर तक की डेडलाइन उन्होंने दे रखी थी। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार जनभावनाओं का सम्मान नहीं कर रही है, इसलिए वह सरकार से अपना समर्थन वापस ले रहे हैं। कमलेश सिंह एनसीपी के अजीत पवार गुट के साथ हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले सरकार ने सिलेंडर में लगाया पलीता, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 101 रुपए बढ़ाये