Sunita Choudhary Oath Ceremony: रामगढ़ उपचुनाव जीतने वाली आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने सोमवार को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। एनडीए प्रत्याशी के रूप में उपचुनाव जीतने वाली सुनीता चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
बता दें, रामगढ़ की विधायक रही ममता देवी को गोला कांड में सजा होने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गयी थी। जिसके उपरातन्त 27 फरवरी को रामगढ़ में उपचुनाव कराया गया। इस उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी और ममता देवी के पति बजरंग महतो ने 21 हजार वोटों से पराजित किया था।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: लालू का एक लाल बचा था ‘आरोपों’ से, तेजप्रताप ने किया कौन-सा ‘घोटाला’, लगा कौन-सा इल्जाम!