Jharkhand: इन 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आजसू, एक सीट पर फंसा है मामला

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल अब पूरी तरह से गर्मा गया है। राजनीतिक पार्टियां और गठबंधन अब प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के साथ सीट शेयरिंग पर भी चर्चा करने लगे हैं। एनडीए की प्रमुख पार्टी भाजपा कई सीटों के प्रत्याशियों को लेकर मंथन करने भी लगी। इसी बीच सूत्रों से खबर आ रही है की एनडीए घटक दल की बड़ी सहयोगी आजसू घोषित कर दिया है कि वह जिन 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उम्मीद है कि आजसू और भाजपा में इन सीटों पर सहमति भी बन गयी है।

आजसू ने इन 9 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया है ऐलान

  • रामगढ़ – वर्तमान विधायक सुनीता चौधरी (आजसू)
  • सिल्ली – वर्तमान विधायक सुदेश महतो (आजसू)
  • डुमरी – वर्तमान विधायक बेबी देवी (झामुमो)
  • गोमियो – वर्तमान लम्बोदर महतो (आजसू)
  • लोहरदगा – वर्तमान विधायक रामेश्वर उरांव (कांग्रेस)
  • मांडू – वर्तमान विधायक जेपी भाई पटेल (भाजपा)
  • पाकुड़ – आलमगीर आलम (कांग्रेस)
  • जुगसलाई – मंगल कालिंदी (झामुमो)
  • सिमरिया – किशुन कुमार दास (भाजपा)

इसके अलावा बड़कागांव विधानसभा से भाजपा या आजसू किसका उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा, फिलहाल यह तय नहीं है। बता दें कि बड़कागांव विधानसभा से फिलहाल कांग्रेस की अम्बा प्रसाद विधायक हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: भारत ‘रतन’ का यूं चले जाना! नाम और काम दोनों में ‘रतन’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *