समाचार प्लस
Breaking अपराध झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर रामगढ़

Jharkhand: रामगढ़ में आजसू नेता की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand: AJSU leader shot dead in Ramgarh, police engaged in investigation

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

रामगढ़ में उपचुनाव के प्रचार के शोर के बीच एक जघन्य वारदात की  खबर आयी है। जिले के एक आजसू नेता मनोज मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या अमझारिया गांव के झांजी टोली के साप्ताहिक बाजार में हुई है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि चुनावी रंजिश की वजह से ही गोली मार कर हत्या की गई है।

वारदात के बारे में बताया जा रहा है कि मनोज मुंडा साप्ताहिक हाट में मुर्गा लड़ाई देख रहा था, तभी तीन अपराधी उसे जबरदस्ती हाट से दूर ले गये और सिर पर रिवाल्वर सटाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद मनोज मुंडा बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे लेकर ग्रामीण रांची रिम्स के लिए फौरन रवाना हो गये। लेकिन रांची रिम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनोज मुंडा को मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पतरातू एसडीपीओ डॉ वीरेंद्र चौधरी, सर्किल इंस्पेक्टर रोहित महतो, भदानीनगर ओपी प्रभारी दुर्गाशंकर मंडल, बासल प्रभारी अमर शुक्ला, पतरातू प्रभारी गौतम कुमार और बरकाकाना प्रभारी शशि प्रकाश के साथ सशस्त्र बल के जवान घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें: पंजाब से जुड़े हैं झारखंड के अफीम तस्करों के तार, चतरा का युवक आठ किलो अफीम के साथ पंजाब में गिरफ्तार

Related posts

Bihar: बोचहां उपचुनाव में राजद की बड़ी जीत, भाजपा उम्मीदवार को 36,653 मतों से हराया

Pramod Kumar

Kota Car Accident: चंबल नदी में गिरी बारातियों की कार, दूल्हे समेत 9 लोगों की मौत

Sumeet Roy

Jharkhand Cabinet: : झारखंड कैबिनेट में 17 प्रस्ताव स्वीकृत, 22 जिलों में खुलेगा E-FIR थाना

Manoj Singh