झारखंड की हेमंत सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं की दिनोदिन बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए आम जन के लिए जीवन रक्षा उड़ान नाम की किफायती एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध करा रही रही है। इसकी शुरुआत हेमंत सोरेन आज करने वाले हैं। किसी भी जरूरतमंद को यह सेवा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि सिर्फ एक कॉल पर की भी यह सेवा ले सकेगा। झारखंड के नागर विमान विभाग ने रेडबर्ग प्रा.लि. के साथ एक करार किया है, उसी के तहत आम लोगों को यह सेवा पहले की तुलना में आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। बता दें, झारखंड सरकार की ओर से शुरू गयी यह सेवा आम एयर एम्बुलेंस की तुलना में किफायती होगी। उदाहरण के लिए दिल्ली ले जाने के लिए आम एयर एम्बुलेंस में करीब सवा 6 लाख रुपये का खर्च आता है। लेकिन झारखंड की जीवन रेखा उड़ान (Jharkhand Air Ambulance) पर यह खर्च 5 लाख रुपये आयेगा। उसी तरह दूसरे शहरों में मरीजों को ले जाने का खर्च अपेक्षाकृत कम होगा।
जीवन रक्षा उड़ान सेवा का किराया किफायती
- रांची से नयी दिल्ली – 5 लाख रुपये
- रांची से मुम्बई – 7 लाख रुपये
- रांची से चेन्नई – 8 लाख रुपये
- रांची से कोलकाता – 3 लाख रुपये
- रांची से हैदराबाद – 7 लाख रुपये
- रांची से वाराणसी – 3 लाख रुपये
- रांची से लखनऊ – 5 लाख रुपये
- रांची से तिरुपति – 8 लाख रुपये
- अगर किसी को पटना या चंडीगढ़ जाने के लिए यह सेवा लेनी है तो उसे प्रति घंटा 1.10 लाख रुपये पर यह सेवा उपलब्ध हो सकेगी।
झारखंड के दूसरे शहरों से भी एयर एम्बुलेंस उपलब्थ
एयर एम्बुलेंस सेवा रांची के अलावा देवघर, दुमका, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, गिरिडीह से भी उपलब्ध होगी। आवश्यकता पड़ने पर एयर एम्बुलेंस सेवा देने के लिए 2 घंटे में तैयार हो जायेगी। विमान में चिकित्सा सम्बंधी तमाम उपकरणों के साथ चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे। एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी है कि सेवा को रिशिड्यूल भी किया जा सकता है, बशर्ते की किसी दूसरे आवेदक की सेवा इससे प्रभावित न होती हो।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता में की गयी बढ़ोतरी, जानिए कब से मिलगा लाभ
Air Ambulance Jharkhand