सीएम हेमंत की मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली भेजी गयी फाइल
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यूपीएससी बोर्ड की बैठक में सहमति के बाद झारखंड प्रशासनिक सेवा के 42 अफसरों का भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद अधिकारियों की प्रोन्नति से सम्बंधित फाइल केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को सौंपने के लिए झारखंड कार्मिक विभाग के अधिकारी नई दिल्ली गये हैं। इस पर केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद यूपीएससी बोर्ड फाइल पर अपनी सहमति देगा, फिर डीओपीटी आईएएस में प्रमोशन संबंधी अधिसूचना जारी करेगा। इसके बाद झारखंड में 42 नये आईएएस की संख्या बढ़ जायेगी।
बता दें, झारखंड सरकार ने आईएएस में प्रमोशन के लिए झारखंड प्रशासनिक सेवा के 100 वरीय अधिकारियों की सूची यूपीएससी को भेजी थी। यूपीएससी बोर्ड में इनमें से 42 रिक्त पदों पर प्रमोशन के लिए सहमति दी। जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी करके झाप्रसे अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नति दे दी जायेगी।
इन अधिकारियों का होगा प्रमोशन
नेसार अहमद, रामकरण राम, रविरंजन मिश्रा, आलोक त्रिवेदी, संजय सिन्हा, मनोज जायसवाल, नागेंद्र कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, हरि कुमार केसरी, जगबंधु महथा, विंदेश्वरी ततमा, इंदू रानी, अरुण वाल्टर सांगा, वीर प्रकाश प्रसाद, दशरथ चंद दास, सुमन कैथरीन किस्पोट्टा, बाल किशुन मुंडा, नेलशन ए बागे, अंजनी कुमार मिश्र, संजय बिहारी अंबष्ट, अंजनी कुमार दुबे, अमित प्रकाश, संजय कुमार, शेखर जमुआर, गोपालजी तिवारी, अरविंद कुमार, राजू रंजन राय, पवन कुमार, जय किशोर प्रसाद, कुमुद सहाय, शशिभूषण मेहरा, प्रदीप तिग्गा, फिलियुनुस बारला, पूनम प्रभा तिर्की, मनोहर मरांडी, एके सत्यजीत, नागेंद्र कुमार, अजय कुमार सिंह और अभय नंदन अंबष्ट।
यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, बिहार के बेगूसराय में दर्ज हुआ था मामला