समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand: भाप्रसे प्रवीण कुमार टोप्पो और भाप्रसे राजेश्वरी बी को अतिरिक्त प्रभार

Jharkhand: Additional charge to IAS Praveen Kumar Toppo and IAS Rajeshwari B

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के पद पर पदस्थापित प्रवीण कुमार टोप्पो (भा.प्र.से.) (झारखंड-2003) को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रमंडलीय आयुक्त, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, मनरेगा आयुक्त, झारखंड, रांची, के पद पर पदस्थापित राजेश्वरी बी (भा.प्र.से.) (झारखंड-2022) (निदेशक पंचायती राज, झारखंड, रांची, महानिदेशक, राज्य पोषण मिशन, झारखंड तथा निदेशक-सह-सदस्य सचिव, झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था, झारखंड) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य जलछाजन मिशन (ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड) के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

झारखंड के माननीय राज्यपाल के आदेश से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। झारखंड सरकार के अपर सचिव विनोद कुमार ने पत्र जारी कर यह सूचना दी है।

यह भी पढ़ें: एमएसडी क्लिनिक में टिप्स देकर बोले एमएस धोनी- महिला क्रिकेट भर रहा उड़ान

Related posts

Dhanbad News: महिला का थैला लेकर भाग रहे 12 साल के बच्चे को लोगों ने खंभे से बांध कर पीटा, बचाने की जगह लोग बनाते रहे वीडियो

Manoj Singh

महालया : श्राद्ध पक्ष खत्म, दुर्गा स्त्रोत से होगा मां दुर्गा का आह्वान

Manoj Singh

Gumla Girl Pregnant: कच्ची उम्र में 8वीं की छात्रा बनी बिन ब्याही मां, चाचा के साथ बनाया शारीरिक संबंध, जानिए पूरा मामला

Sumeet Roy