झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा 11 सितम्बर को करेगा झारखंड बंद, आन्दोलनकारियों की उपेक्षा से नाराज

झारखंड में राज्य के आंदोलनकारी की लगातार हो रही उपेक्षा से आहत झारखंड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 11 सितम्बर को झारखंड बंद करने का फैसला लिया है। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने एक समीक्षा बैठक के बाद यह निर्णय लिया। बैठक में राज्य सरकार द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों लगातार हुई अपेक्षा, झारखंड आंदोलनकारियों के वंशजों के नियोजन, आन्दोलनकारियों के वंशजों को सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये आदि मुद्दों पर चर्चा की गयी। संघर्ष मोर्चा का यह कहना है कि आन्दोलनकारियों के वंशजों की उपेक्षा किये जाने के कारण उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पाया है। इसलिए अलग राज्य के मूल्यों की रक्षा के विषय को उठाते हुए 10 सितंबर को मशाल जुलूस व 11 सितम्बर 2024 को झारखंड बंद किया जायेगा।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Paris Paralympics: निशानेबाज अवनी लेखड़ा ने जीता गोल्ड, दो गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *