समाचार प्लस
Breaking झारखंड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

Jharkhand: जेल में रची गयी थी बहुत बड़ी साजिश, गृह मंत्रालय के संकेत के बाद ईडी ने मारा था होटवार जेल में छापा

Jharkhand: A big conspiracy was hatched in the jail, ED had raided Hotwar jail.

झारखंड की  राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गयी छापेमारी यूं हीं नहीं की गयी थी। दरअसल वहां ईडी के ही खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही थी। इस बात का संकेत भी केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मिला था। साजिश रचे जाने की खबर के बाद ही होटवार जेल में यह छापेमारी हुई थी। साजिश भी ऐसी-वैसी नहीं, ईडी के खिलाफ बड़ी साजिश। सूत्रों के अनुसार, यह साजिश उन लोगों ने रची थी जिनके कारण वे होटवार जेल की काल कोठरी में हैं। सूत्रों के अनुसार, होटवार जेल में बंद प्रेम प्रकाश द्वारा ईडी के गवाहों को दबाने की साजिश रच रहा था, ईडी के अधिकारियों को फर्जी कांडों में फंसाने की साजिश रच रहा था, इतना ही नहीं, नक्सलियों द्वारा ईडी अधिकारियों पर हमले की साजिश भी रची जा रही थी। उसी के बाद यह ईडी ने इतनी बड़ी कार्रवाई की है।

रांची का होटवार जेल वह जेल है जहां इस समय ईडी द्वारा राज्यभर से अवैध जमीन कारोबार, अवैध बालू कारोबार, अवैध खनन मामले, शराब घोटाला में गिरफ्तार कई रसूखदार आरोपी बंद है। सूत्र बताते हैं कि होटवार जेल के बंद प्रेम प्रकाश ईडी के अधिकारियों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की तैयारी की साजिश रच रहा था। ईडी के अधिकारियों पर नक्सली हमला की भी गंभीर साजिश रचे जाने के संकेत मिले थे।

अब इन खुलासों के साथ यह बात सामने आ रही है कि ईडी के अधिकारी को सुरक्षा प्रदान करने को लेकर गृह मंत्रालय द्वारा झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को पत्र भेजा गया था. जिसमें ईडी के अधिकारियों को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराए जाने की बात कही गई थी। पत्र में मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि नक्सली ईडी अधिकारियों को निशाना बनाने की फिराक में हैं, इसलिए उन् सुरक्षा प्रदान की जाये।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: ‘माई लॉर्ड्स’ कहने से नाराज हुए सुप्रीम कोर्ट के जज, ‘नहीं कहेंगे ऐसा तो दूंगा आपको आधा वेतन’