Jharkhand Transfer Posting: झारखंड प्रशासनिक सेवा ( झाप्रसे) के आठ अधिकारियों का तबादला किया गया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
इन प्रशासनिक अधिकारियों का किया गया तबादला
- उषा मुंडा – खूंटी की कार्यपालक दंडाधिकारी ग्रामीण विकास विभाग में स्थानान्तरित
- प्रीति सिन्हा – लातेहार की कार्यपालक दंडाधिकारी महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में स्थानान्तरित
- एनी रिंकू कुजूर – रामगढ़ की प्रखंड विकास पदाधिकारी ग्रामीण विकास विभाग में स्थानान्तरित
- अमृता प्रियंका एक्का- कामदारा की बीडीओ जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में स्थानान्तरित
- रीना कुजूर – दुमका की कार्यपालक दंडाधिकारी को रामगढ़ में पदस्थापित किया गया
- कोमल कुजूर – गोड्डा की कार्यपालक दंडाधिकारी खूंटी स्थानान्तरित
- आकांक्षा कुमारी – जामताड़ा की कार्यपालक पदाधिकारी पलामू स्थानान्तरित
- विनोद राम – मेदिनीनगर के कार्यपालक दंडाधिकारी लोहरदगा स्थानान्तरित
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: Jharkhand: कांग्रेस का पीएम मोदी से पांच सवाल-‘अडाणी इतने रईस कैसे बने?’