समाचार प्लस
Breaking झारखंड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand: बैल को बचाने के लिए कुएं में उतरे थे 7 लोग, पांच की मौत, सीएम हेमंत ने किया शोक-व्यक्त

Jharkhand: 7 people entered the well to save the bull, five died

राजधानी रांची से नजदीक सिल्ली के मुरी क्षेत्र स्थित पिस्का गांव में एक भयानक हादसा हो गया। एक कुआं धंसने से  5 लोगों की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुःख जताया है। यह हादसा तब हुआ जब एक कुएं में गिरे बैल को निकालने के लिए 7 लोग उतरे थे, लेकिन मिट्टी गीली होने की वजह से कुआं धंस गया जिसमें दबकर पांच लोगों की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने किसी तरह दो लोगों को बचा लिया।

घटना के संबंध में सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सात लोग मिट्टी में दबे थे जिनमें से दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मृतकों का शव कुएं में 40 फीट नीचे दब गया जिससे शवों को निकालने में परेशानी हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिल्ली विधायक सुदेश महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे। रात हो जाने की वजह से शव निकालने का काम में बाधा आयी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- दुःखद खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: विष्णु अग्रवाल की पत्नी को भी ईडी का फरमान, 26 अगस्त को दफ्तर में होगी पूछताछ

 

 

 

 

Seema Suzuki
Seema Suzuki