न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने शनिवार को रांची शहर के 5 थाना प्रभारियों का तबादला किया है। इनमें तेज़-तर्रार और दबंग ऑफिसर मानी जाने वाली ममता कुमारी को चुटिया का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। ममता कुमारी अभी साइबर सेल में प्रतिनियुक्त थीं। इसके अलावा अन्य थाना प्रभारियों में मधुसूदन मोदक को डेली मार्केट का थाना प्रभारी बनाया गया है, जो अभियोजन कोषांग में प्रतिनियुक्त थे। पुलिस केन्द्र रांची में प्रतिनियुक्त इम्तियाज असहन को जगरनाथपुर थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस केन्द्र रांची में प्रतिनियुक्त आभास कुमार को कांके थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस केन्द्र रांची में प्रतिनियुक्त लक्ष्मीकांत को डोरंडा का थाना प्रभारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: चीन को कड़ा संदेश है सुखोई 30 से राष्ट्रपति मुर्मू की उड़ान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यामांर भी हो जायें सावधान