न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
झारखंड सरकार की अनुशंसा और गृहमंत्रालय की स्वीकृति मिल जाने के बाद झारखंड प्रशासनिक से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत राज्य के 40 आईएएस अधिकारियों को संयुक्त सचिव रैंक में पदस्थापित कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।आइए देखते हैं झारखंड के किन अधिकारियों की पोस्टिंग कहां हुई है-
- नेसार अहमद को संयुक्त सचिव, अनुसूचित जनजाति , अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रांची। नेसार अहमद अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम रांची तथा संयुक्त सचिव राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार रांची के अतिरिक्त प्रभार पर भी रहेंगे।
- रवि रंजन मिश्रा को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रांची।
- आलोक त्रिवेदी संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग।
- संजय सिन्हा डीडीसी गोड्डा।
- मनोज जायसवाल संयुक्त सचिव ऊर्जा विभाग।
- हरि कुमार केसरी संयुक्त सचिव खान एवं भूतत्व विभाग, रांची।
- अनिल कुमार सिंह नगर आयुक्त चास नगर निगम, बोकारो।
- जगबंधु महथा संयुक्त सचिव अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, रांची। महथा को अगले आदेश तक सचिव अल्पसंख्यक आयोग झारखंड रांची का अतिरिक्त प्रभार।
- बिंदेश्वरी ततमा अगले आदेश तक परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण लातेहार के पद पर पदस्थापित।
- इंदु रानी अगले आदेश तक निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम धनबाद के पद पर पदस्थापित।
- अरुण वाल्टर संगा डीडीसी सिमडेगा।
- दशरथ चंद्र दास संयुक्त सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग रांची।
- सुमन कैथरीन किस्पोट्टा संयुक्त सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग।
- बाल किशुन मुंडा संयुक्त सचिव खान एवं भूतत्व विभाग।
- लालचंद डाडेल संयुक्त सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, रांची।
- गायत्री कुमारी संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय झारखंड।
- नागेंद्र कुमार सिन्हा डीडीसी रामगढ़।
- नेलसन एयोग बागे अपर समाहर्ता रामगढ़ ।
- शशि प्रकाश झा निदेशक पशुपालन। शशि प्रकाश झा को निदेशक गव्य विकास झारखंड रांची की भी अतिरिक्त प्रभार।
- अंजनी कुमार मिश्रा संयुक्त सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग।
- संजय बिहारी अंबष्ठ संयुक्त सचिव सूचना प्रौद्योगिकी ई गवर्नेस विभाग, रांची। संजय बिहारी अंबष्ठ को अंबष्ठ ओएसडी जैप का भी अतिरिक्त प्रभार।
- अंजनी कुमार दुबे संयुक्त सचिव ऊर्जा विभाग।
- अमित प्रकाश संयुक्त सचिव श्रम नियोजन विभाग।
- गोपाल जी तिवारी संयुक्त सचिव कृषि पशुपालन विभाग।
- शेखर जमुआर संयुक्त सचिव खान एवं भूतत्व विभाग।
- संजय कुमार सदस्य सचिव राज्य खाद्य आयोग।
- अरविंद कुमार अपर समाहर्ता खूंटी।
- राजू रंजन राय संयुक्त सचिव वन पर्यावरण विभाग।
- पवन कुमार संयुक्त सचिव श्रम नियोजन विभाग। पवन कुमार को निदेशक कर्मचारी राज्य बीमा योजना का अतिरिक्त प्रभार।
- अनिल कुमार बंदोबस्त पदाधिकारी पलामू।
- मनमोहन प्रसाद संयुक्त सचिव गृह विभाग।
- कुमुद सहाय संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग।
- शशिभूषण मेहरा डीडीसी गिरिडीह।
- प्रदीप तिग्गा संयुक्त सचिव गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग।
- पूनम प्रभा पूर्ति संयुक्त सचिव गृह विभाग।
- मनोहर मरांडी संयुक्त सचिव नगर विकास।
- अमल कृष्ण सत्यजीत संयुक्त सचिव राज्यपाल सचिवालय।
- ज्ञानेंद्र कुमार संयुक्त सचिव नगर विकास विभाग।
- अजय कुमार सिंह क्षेत्रीय निदेशक झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार रांची।
- अभय नंदन अंबष्ठ संयुक्त सचिव जल संसाधन विभाग रांची।
यह भी पढ़ें: BPSC परीक्षाओं में बड़ा बदलाव, एग्जाम में अब निगेटिव और स्टार मार्किंग