न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 17 सितंबर 2022 को हुए बस हादसे में मृत सिख समुदाय के 7 श्रद्धालुओं के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन -तीन लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा। इस मौके पर गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मौजूद थे। यह हादसा उस वक्त हुआ था, जब गिरिडीह जिले से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही बस हजारीबाग जिले के टाटीझरिया स्थित सिवाने नदी पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
इन्हें मिली सहायता राशि
- दिवंगत रणवीर कौर सलूजा के पति हरवंश सिंह
- दिवंगत हरमीत सिंह के पिता जीवन सिंह
- दिवंगत भूपेंद्र सिंह सेवक की पत्नी सुजेन्द्र कौर
- दिवंगत अमृतपाल सिंह की माता राजेंद्र कौर
- दिवंगत जगजीत सिंह के पुत्र इंद्रजीत सिंह
- दिवंगत कमलजीत कौर के पति अजिंद्र सिंह
- दिवंगत रविंद्र कौर के पति अजीत सिंह
यह भी पढ़ें: Jharkhand: जामताड़ा के साइबर क्रिमिनल्स की अब खैर नहीं, एक लाख साइबर फाइटर्स रोकेंगे साइबर क्राइम