न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
चतरा-पलामू के 25 लाख के इनामी नवीन यादव उर्फ सर्वजीत यादव ने आत्मसमर्पण कर दिया। नवीन यादव झारखंड ही नहीं बिहार में 60 से अधिक बड़े नक्सली हमले में वांछित था। बता दें, जून 2016 में औरंगाबाद-गया सीमा पर एक बड़ा नक्सल हमला हुआ था। इसमें 10 कोबरा के जवान शाहिद हुए थे। इस हमले का नेतृत्व नवीन यादव ने ही किया था। नवीन यादव कितना खतरनाक नक्सली है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सरकार ने पहले उस पर 15 लाख का इनाम रखा था, जिसे बढ़ाकर बाद में 25 लाख रुपये कर दिया गया। इस वांछित नक्सली की तलाश के क्रम में पलामू के रेडमा में 18.5 एकड़ और चतरा के प्रतापपुर में 12.78 एकड़ जमीन भी पुलिस जब्त कर चुकी है।
जिस बूढ़ा पहाड़ को सुरक्षा बलों ने नक्सलियों से मुक्त करा लिया है, वहां कभी नवीन यादव अपने दस्ते के साथ सक्रिय था। इसके अलावा वह छकरबंधा के इलाके में भी सक्रिय रहा है। पुलिस से लम्बे अरसे से लुकाछुपी के बाद आखिर नवीन यादव ने बुधवार को पुलिस के पदाधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
यह भी पढ़ें: Republic Day: क्या आप जानते हैं, पूरे संविधान को किसने किया था कलमबद्ध?