मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर अनुज कन्नौजिया जमशेदपुर के गोविंदपुर में ढेर, ढाई लाख का था इनामी

Jamshedpur: उत्तर प्रदेश के इनामी बदमाश अनुज कनौजिया का झारखंड के जमशेदपुर में एनकाउंटर हुआ है। अनुज कनौजिया के खिलाफ 23 मामले दर्ज थे। मऊ में उसके ऊपर सबसे अधिक छह केस दर्ज हैं। पिछले दिनों यूपी पुलिस ने उसके ऊपर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पांच सालों से अनुज कनौजिया की तलाश यूपी पुलिस को थी। अनुज के झारखंड के जमशेदपुर में छिपे होने की टिप मिलने के बाद यूपी एसटीएफ ने जाल बिछाया। शनिवार को जमशेदपुर में यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में मुठभेड़ में अनुज को मार गिराया गया।

ये भी पढ़ें: गम्हरिया में महिला का बिना सिर और हाथ के मिला रेलवे ट्रैक पर शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Jamshedpur