Jagarnath Mahto: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahto) का गुरुवार सुबह निधन हो गया. चेन्नई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. जगन्नाथ महतो डुमरी विधानसभा से विधायक थे.
कुछ दिन पहले मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahto) की तबीयत बिगड़ गयी थी. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें चेन्नई रेफर कर दिया गया था. शिक्षा मंत्री को एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था.
शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahto) पिछले साल कोरोना पॉजिटिव हुए थे. करीब एक महीने तक रांची में उनका इलाज चला था. जिसके बाद उनका लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया. लंग्स ट्रांसप्लांट के बाद वे करीब 4 महीने तक चेन्नई में इलाजरत रहे. स्वस्थ होने के बाद वे झारखंड वापस आए. झारखंड वापस आने के बाद वे सामान्य रूप से काम कर रहे थे.
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ‘टाइगर’ को किया याद
अपूरणीय क्षति!
हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!
आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया।
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की…— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 6, 2023
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी जताया शोक
बेहद दुखद।
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो जी के आकस्मिक निधन की सूचना मिली। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। pic.twitter.com/ZG5o6DXxvV
— Raghubar Das (@dasraghubar) April 6, 2023
श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी जताया शोक
झारखंड के शिक्षा मंत्री व मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी माननीय जगरनाथ महतो जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई है।
उनका जाना झारखंड सहित पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपनी श्री चरणों में स्थान प्रदान करें साथ ही इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को हिम्मत दें। pic.twitter.com/ddLpiYMOEn
— Satyanand Bhokta (@BhoktaSatyanand) April 6, 2023
मंत्री बादल पत्रलेख ने किया याद
चेन्नई में इलाजरत लोकप्रिय नेता,झारखंड आंदोलनकारी, साथी मंत्री टाइगर जगरनाथ महतो का निधन पूरे झारखंड वासियों के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार और उनके असंख्य चाहने वालों को दुःख की इस विकट घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति— BADAL (@Badal_Patralekh) April 6, 2023
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि दादा के जाने से मैं स्तब्ध हूँ
शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के निधन की सूचना पाकर स्तब्ध हूं। उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे।
श्री जगरनाथ महतो बड़े भाई समान थे। आप बहुत याद आएंगे जगरनाथ दा।
विनम्र श्रद्धांजलि! ॐ शांति! pic.twitter.com/xIYblNHKml
— Mithilesh Kumar Thakur (@MithileshJMM) April 6, 2023
इसे भी पढें: झारखंड के शिक्षा मंत्री Jagarnath Mahto का निधन, चेन्नई में थे इलाजरत