न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली और मुम्बई कार्यालयों पर इनकम टैक्स विभाग का सर्वे दूसरे दिन भी जारी है। इनकम टैक्स की बीबीसी पर यह कार्रवाई इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर की जा रही है। इनकम टैक्स विभाग के 15 से ज्यादा अफसर बीबीसी के दोनों दफ्तरों में छानबीन कर लगे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग बीबीसी को पहले भी कई बार नोटिस दिए गए। बीबीसी की तरफ से नोटिस का जवाब नहीं दिये जाने के बाद आईटी विभाग ने यह कदम उठाया है। इनकम टैक्स अफसरों ने सर्वे शुरू करने के बाद बीबीसी के कर्मचारियों को दफ्तर में ही रोक लिया था, लेकिन बाद में घर जाने दिया।
विपक्ष बता रहा है लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार
एक ओर बीबीसी के दफ्तरों पर इनकम टैक्स के सर्वे जारी है, वहीं दूसरी ओर देश में सियासी तूफान भी उठ खड़ा हो गया है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इस मामले को लोकतंत्र पर प्रहार बताते हुए, मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है। जबकि भाजपा का कहना है कि सर्वे का काम कानून के तहत हो रहा है। बीजेपी ने कांग्रेस याद दिलाया कि इंदिरा गांधी ने पीएम रहते करीब 2 साल बीबीसी के दफ्तरों को भारत में बंद करा दिया था।
वहीं, बीबीसी की ओर से बेहद शांत प्रतिक्रिया दी गयी है। बीबीसी प्रेस ऑफ़िस की ओर कहा गया है, ”हम सर्वे में मदद कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो जाएगी.’ साथ ही यह भी कहा कि ”हमारा आउटपुट और पत्रकारिता से जुड़ा काम सामान्य दिनों की तरह चलता रहेगा। हम अपने ऑडियंस को सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
यह भी पढ़ें: Jharkhand: विरोध में झारखंड का पूरा व्यापार, अब क्या करेगी सरकार! कृषि विधेयक विरोध में आज से व्यापार का चक्का जाम