विनोद काम्बली के लिए एक कदम चलना हुआ मुश्किल, आखिर हुआ क्या है सचिन के बचपन के दोस्त को?

कहा जाता है कि इनसान को स्वस्थ रहना है तो उसे खेलकूद में अवश्य भाग लेने चाहिए। खेलते रहने से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं। लेकिन भारत ही नहीं दुनिया के कई खिलाड़ियों को देखा गया है कि जब तक वे खेल के मैदान में रहे चुस्त-दुरुस्त रहे, उसके बाद साधारण से लेकर घातक बीमारी की भी चपेट में आ गये। आज इसी अवस्था में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेन्दुलकर के दोस्त विनोद काम्बली की हो गयी है। विनोद काम्बली वही हैं जिन्होंने पहले स्कूली क्रिकेट में काफी धूम मचाई थी और फिर दोनों एक साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बहुत समय तक खेले।

मगर स्थिति बदल गयी है। सचिन तेन्दुलकर तो आज भी उसी तरह से फिट एंड फाइन हैं, लेकिन विनोद काम्बली के लिए एक कदम भी चलना दुश्वार हो गया है। वह भी मात्र 52 साल की उम्र में। अब तो यह हालत है कि विनोद काम्बली के फैन्स लोगों से उनकी मदद के लिए अपील भी कर  रहे हैं। आज 52 वर्ष के हो चुके कांबली पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। मगर आज उनके लिए किसी सहारे के बिना एक कदम चलना भी मुश्किल हो रहा है। वह बिना सहारे के खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें चलने में संघर्ष करते देखा जा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कांबली एक बाइक से लगकर खड़े हैं। पैर आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक शख्स उन्हें पकड़कर चलाने की कोशिश करता है। जब उन्हें तब भी चलने में दिक्कत हुई तो दूसरा शख्स उनकी मदद के लिए आगे आता है। विनोद काम्बली की यह हालत देखकर हर कोई हैरान है। यह वीडियो देखने के बाद कुछ प्रशंसकों ने विनोद कांबली के लिए उनके दोस्त सचिन तेंदुलकर से मदद की अपील भी की।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: रांची की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू, HC लगा चुका है फटकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *